देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 42,533 तक पहुंची, अब तक 1373 की मौत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं भारत में कोरोना मरीजों की संख्या अब 42,533 हो गई है। वहीं इससे मरने वालों की संख्या 1373 पहुंच गई है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 42,533 कंफर्म केस की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 1373 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11,707 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अभी 29,453 एक्टिव केस हैं।
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 12,974 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 548 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2115 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद गुजरात में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। यहां अब तक 5,428 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 290 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4500 के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 4549 मामले आए हैं, जिसमें 64 की मौत हुई है। चौथे नंबर पर तमिलनाडु आ गया है। यहां अब तक 3023 केस की पुष्टि हुई है, जिसमें 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद राजस्थान में अब तक 2886 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 71 लोगों की मौत हो चुकी।
वहीं, मध्य प्रदेश में अब तक 2846 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 156 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब यहां मरीजों की संख्या 2645 हो गई है, जिसमें 43 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
आंध्र प्रदेश में अब तक 1583 मामले (33 की मौत), अंडमान निकोबार में 33 मामले, अरुणाचल प्रदेश में एक मामला, असम में 43 मामले (एक की मौत), बिहार में 503 मामले (4 की मौत), चंडीगढ़ में 94 मामले, छत्तीसगढ़ में 57 मामले, गोवा में 7 मामले, हरियाणा में 442 मामले (5 की मौत) और हिमाचल प्रदेश में 40 मामले (एक की मौत) आ चुके हैं।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 701 मामले (8 की मौत), झारखंड में 115 मामले (3 की मौत), कर्नाटक में 614 मामले (25 की मौत), केरल में 500 मामले (4 की मौत), लद्दाख में 41 मामले, मणिपुर में 2 मामले, मेघालय में 12 मामले (एक की मौत), मिजोरम में एक मामला और ओडिशा में 162 मामले (एक की मौत) सामने आए हैं।
पुदुचेरी में 8 मामले, पंजाब में 1102 मामले (21 की मौत), तेलंगाना में 1082 मामले (29 की मौत), त्रिपुरा में 16 मामले, उत्तराखंड में 60 मामले, पश्चिम बंगाल में 963 मामले (35 की मौत) सामने आए हैं।
