Oct 28 2026 / 4:37 PM

कोरोना वायरस: देश में अ​ब तक आये 126 मामले

मुंबई। देश में लगातार कोरोना वायरस को लेकर मरीजो की संख्या बढ़ती चली जा रही है। अब तक कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में 126 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें महाराष्ट्र से एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है। कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है।

मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गया है। मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगा दी गई है। पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 38 मरीज सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के चलते सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगाने के लिए निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद लोग मंदिर आ रहे थे। इसलिए ट्रस्ट ने मंदिर में दर्शन बंद करने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। अब राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी टाल दी जाएं। इसके अलावा पंचायत और निकाय चुनावों को भी तीन महीने के लिए टाल दिया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश