Oct 28 2026 / 6:52 PM

दिल्ली चुनाव: रिठाला में भिड़े बीजेपी और आप के कार्यकर्ता

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को सुबह 8 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। दिल्ली के वोटर लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस बीच दिल्ली के रिठाला के बुद्ध विहार में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में भिड़ंत देखने को मिली है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक किसी ने पीसीआर में कॉल करके आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच झड़प की जानकारी दी। जब एसएचओ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक मामला रफा दफा हो चुका था। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने मामले में शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

Share With

मध्यप्रदेश