Oct 28 2026 / 6:52 PM

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने पोलिंग बूथ पर आप कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। कुल 70 सीटों के लिए 672 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बीच, चांदनी चौक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा मजनूं का टीला इलाके में एक पोलिंग बूथ का जायजा लेने पहुंची। वहां मौजूद आप समर्थक ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। इससे भड़की लांबा ने व्यक्ति को थप्पड़ मारने की कोशिश की, जो उसे नहीं लगा। लांबा ने पुलिस से आप समर्थक पर एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही।

बता दें कि अलका लांबा दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। पिछले चुनाव में अलका लांबा इसी सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक बनी थीं। वायरल हो रहे इस वीडियो में अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की है। दरअसल, चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के बीच नोकझोक हुई। थप्पड़ मारने को लेकर अलका लांबा ने अपनी तरफ से कहा है कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की।

Share With

मध्यप्रदेश