Oct 28 2026 / 4:58 PM

दिल्ली: AIIMS में लगी आग, मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां

नई दिल्ली। दिल्ली के एम्स अस्पताल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। एम्स अस्पताल में आग भूमितल के सी ब्लॉक में लगी है। जिसे बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां लगी हुई। अस्पताल में आग लगने की खबर 5.30 बजे मिली। खबर है कि एम्स में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक पैनल है। जिस वजह अब काबू पा लिया गया है।

कुछ दिन पहले एम्स की दूसरी मंजिल पर टीचिंग ब्लॉक में आग लगी थी। जिसके बाद आग तेजी से पांचवीं मंजिल पर पहुंच गई। हालांकि, अस्पताल से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। एम्स प्रशासन के अनुसार, कुछ फैकल्टी कक्षाओं के साथ कुछ अन्य प्रयोगशालाएं आग लगने के कारण नष्ट हो गईं। पिछले साल एम्स में आग की कई घटनाएं सामने आई थीं।

Share With

मध्यप्रदेश