Oct 28 2026 / 6:14 PM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 1684 नए केस: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कल से आज तक 491 लोग ठीक हुए हैं, 4748 हो गए हैं, अब हमारा रिकवरी रेट 20.57% है, पिछले 28 दिनों से जिन जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है उनकी संख्या भी बढ़कर 15 हो गई है।

लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1684 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिसके बाद देशभर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 23,077 हो गई है। उनका कहना है कि देश में 80 जिले ऐसे हैं जिन्होंने पिछले 14 दिनों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है।

संयुक्त सचिव सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि जो क्षेत्र कंटेंनमेंट या हॉट स्पॉट नहीं है वहां 20अप्रैल से कुछ गतिविधियों की अनुमति दी गई है। लेकिन गलत व्याख्या की वजह से आशंका थी कि फैक्ट्री में कोविड केस मिलने पर फैक्ट्री के CEO को सज़ा हो सकती है या फैक्ट्री 3 महीने के लिए सील हो सकती है। इसलिए कल गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि 15 अप्रैल को जारी दिशानिर्देशों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत 6 इंटर-मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीमों का गठन किया था, कोरोना की स्थिति को देखते हुए गृह मंत्रालय ने 4 और IMCT का गठन किया है जो अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और चेन्नई भेजी जा रहीं हैं।

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के डायरेक्टर डॉ.सुजीत सिंह आज हमारा डबलिंग टाइम 9 दिन तक पहुंच गया है, ये दिखाता है कि जो महामारी तेज गति से फैल रही थी उस पर हम किस हद तक अपने प्रयासों से रोक लगा पाए हैं।

Share With

मध्यप्रदेश