Oct 28 2026 / 8:35 PM

जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी का आयोजन 18 अगस्त को

इन्दौर। स्टार्स प्रोजेक्ट अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी (स्किल एक्सपो) का आयोजन शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 को उत्कृष्ट शासकीय उमावि बाल विनय मंदिर में किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मंगलेश कुमार व्यास ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाने, उद्यमशीलता की भावना को बढ़ाने एवं उनके कौशल विकास को प्रोत्साहन देना है। उक्त प्रदर्शनी में चयनित प्रथम विद्यार्थी राज्य स्तर पर होने वाली कौशल प्रदर्शनी में भागीदारी करेंगे।

Share With

मध्यप्रदेश