Oct 28 2026 / 9:53 AM

दिल्ली में भूकंप के झटके

नई दिल्ली। कोरोना कहर के बीच राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में 2.2 की तीव्रता से भूकंप आया। चिंता की बात यह है कि मई के महीने में यह तीसरा मौका है जब राजधानी की धरती डोली है। बार-बार आते भूकंप से लॉकडाउन का सामना कर रहे दिल्लीवासियों में डर बढ़ गया है।

इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को भी दिल्ली में झटके महसूस किए गए थे। 12 अप्रैल को तीव्रता 3.5 थी, जबकि 13 अप्रैल को रिक्टर स्केल पर 2.7 तीव्रता मांपी गई थी। बहरहाल, शुक्रवार को आए भूकंप से भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

Share With

मध्यप्रदेश