इंदौर में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज, संख्या बढ़कर 10 हुई
इंदौर। भारत में कोरोना बढ़ीं तेजी से फैल रहा हैं जिसका असर अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा हैं। यहां मंगलवार रात कोरोनावायरस का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं था, सिर्फ 24 घंटे के भीतर बुधवार को 10 मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया। इनमें से उज्जैन की महिला की इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। ये न सिर्फ इंदौर, बल्कि मध्य प्रदेश में भी कोरोना से पहली मौत है।
दिन में महिला समेत 5 मरीज उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, जो देर रात बढ़कर 10 हो गए। चौंकाने वाली बात ये है कि 5 नए मरीज उज्जैन की महिला के रिश्तेदार हैं। बुधवार शाम को ही कोरोना संदिग्ध 47 वर्षीय एक व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। उन्हें शाम को ही इलाज के लिए उज्जैन से इंदौर लाया गया था। तब तक उनका सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा गया था।
