Oct 28 2026 / 12:23 PM

छत्तीसगढ: पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अभी कुछ देर पहले श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजीत जोगी के निज निवास से मिली जानकारी के मुताबिक अजीत जोगी को सुबह बीपी लो होने के कारण दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद श्री नारायण अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की अमित जोगी से बात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री अमित जोगी से दूरभाष पर चर्चा कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री अमित जोगी से चर्चा में उन्हें आश्वस्त किया कि चिंता न करें श्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी।

Share With

मध्यप्रदेश