Apr 18 2026 / 2:20 PM

20 अगस्त रविवार को भगवान श्री नर्मदेश्वर मंदिर बड़वाह से ओंकारेश्वर तीर्थ तक निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा,

आयोजन समिती ने जनता से की अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

अनिल जैन,बड़वाह। श्रावण मास के अवसर पर प्रसिद्ध भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, बड़वाह से ओंकारेश्वर तीर्थ तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।कावड़ यात्रा की शुरुआत में भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव जी की पूजा-पाठ, अभिषेक एवं आरती के साथ की जाएगी। इसके बाद यात्रा में पधारे कावड़ियों को निशुल्क कावड़ दिया जायेगा जिसके मां नर्मदा का जल भरकर हजारों कावड़िए डीजे, ढोल-बाजों के साथ बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए ओंकारेश्वर तीर्थ के लिए रवाना होंगे। यहां पर भगवान श्री ओंकार महादेव पर मां नर्मदा के जल से जलाभिषेक किया जाएगा और प्रसादी का वितरण किया जायेगा। यात्रा में पधारे सभी शिवभक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी आयोजन समिती की ओर से रखी गईं है।

Share With

मध्यप्रदेश