Apr 19 2026 / 5:31 PM

मुंबई के कांदिवली में गिरा जर्जर मकान, 14 लोग बचाए गए

मुंबई। कोरोना के संक्रमण काल से जूझ रही मुंबई में रविवार सुबह एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। मुंबई में रविवार को सुबह एक जर्जर मकान के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसमें मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, चॉल ढहने से मलबे में 14 लोग दब गए थे। हालांकि, मलबे में फंसे सभी 14 लोगों को निकाल लिया गया है, लेकिन मलबे को हटाने का काम जारी रहा है। हादसे में 2 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई में आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम को सुबह 6.10 बजे ये सूचना मिली थी की कांदिवली वेस्ट की साबरिया मस्जिद के पीछे मौजूद एक मकान अचानक गिर गया है। इस घटना की जानकारी के तुरंत बाद मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों और पुलिस को भेजा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और एजेंसियों की मदद से मौके पर मौजूद तीन लोग बाहर निकाल लिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि स्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी भेजा जा रहा है, जिससे कि घटना के बाद फंसे लोगों तक जल्द मदद पहुंचाई जा सके। अब तक मलबे में फंसे 12 लोगों को बाहर निकाला गया है और किसी अन्य के भी फंसे होने के आशंका में उनकी तलाश की जा रही है।

Share With

मध्यप्रदेश