Oct 28 2026 / 7:54 PM

भारत ने टेस्टिंग किटों की खरीद में देरी की: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में टेस्टिंग किट की कमी को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच ही एकमात्र उपाय है। गांधी ने कहा कि कोरोना से जंग में अधिकाधिक जांच ही प्रभावी हथियार है और भारत इस दौड़ में कहीं भी नहीं है।

देश में कोरोना संक्रमण की कम जांचों का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि देश में हर 10 लाख की जनसंख्या पर केवल 149 जांचें हो रही हैं। भारत की स्थिति इस समय लाओस, नाइजर जैसे देशों जैसी है जहां जांच की रफ्तार बेहद धीमी है। 

राहुल ने ट्वीट किया, भारत ने कोरोना के लिए टेस्टिंग किट की खरीद में काफी देर कर दी और अब देश इनकी कमी से जूझ रहा है। 10 लाख की आबादी के साथ भारत लाओस (157), नाइजर (182) और होंडुरास (162) की श्रेणी में है।

Share With

मध्यप्रदेश