इंदौर: आज एक और 1 मरीज की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 328
इंदौर। देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश के कई राज्यों में वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच इंदौर में सोमवार को कोरोना वायरस से 1 मरीज की मौत हो गयी है। इसे मिलाकर मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। वहीं, सोमवार सुबह 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर संक्रमितों की संख्या 328 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि की। इंदौर के 1342 कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आज या कल तक आने की संभावना है। 1142 सैंपल की जांच नोएडा और लगभग 200 की जांच इंदौर में हो रही है। कल रात विशेष विमान से 1142 सैंपल नोएडा भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मरीजों की बड़ी संख्या सामने आ सकती है। प्रशासन ने इसके लिए टास्क फोर्स बनाया है।
