Jan 23 2026 / 10:24 PM

जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन की चपेट में आने से 3 जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिला स्थित तंगधार इलाके में मंगलवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन जवान शहीद हो गए। जबकि पांच जवानों को बचा लिया गया। बचाए गए सैन्यकर्मियों में से तीन ही हालत गंभीर बनी हुई है। हिमस्खलन में अग्रिम सैन्य चौकियों को भी नुकसान पहुंचा है। हिमस्खलन थमते ही सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि लेह-लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में भी पिछले माह दो बार हिमस्खलन हुआ था। 18 नवंबर को सियाचिन में हिमस्खलन में चार सैन्यकर्मी शहीद व दो सैन्य कुलियों की मौत हो गई थी। इसके बाद 30 नवंबर को भी सियाचिन में हिमस्खलन में दो जवान शहीद व छह को बचा लिया गया था। पाकिस्तान से लोहा ले रही भारतीय सेना बेहद दुर्गम क्षेत्रों में विपरीत मौसमी परिस्थितियों में भी सीना ताने खड़ी है।

Share With

मध्यप्रदेश