Oct 28 2026 / 4:09 PM

सीमित मुफ्त सेवाएं अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी: सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगता है और अगर बजट प्रभावित नहीं हो रहा है तो मुफ्त सेवाएं अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी हैं। ‘मुफ्त सेवाएं’ देने के लिए भाजपा की आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि मुफ्त सेवाओं से गरीबों के पास पैसों की और बचत होती है।

उन्होंने ट्वीट किया, सीमित मात्रा में दी गईं मुफ्त सेवाएं अर्थव्यवस्था के लिए सही हैं। इससे गरीबों के पास पैसों की अधिक बचत होती है, और मांग में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि, इसे सीमित तौर पर लागू किया जाए, जिससे की अतिरिक्त कर न लगे और न ही इससे बजट पर प्रभाव पड़े।

Share With

मध्यप्रदेश