Oct 28 2026 / 5:55 PM

लॉकडाउन गरीबों और कमजोरों को बर्बाद कर देगा: राहुल गांधी

नई दिल्ली। पूरे देश में लॉकडाउन के मद्देनजर राहुल गांधी ने सरकार को नसीहत दी है कि किसी भी फैसले को लागू करने से पहले उस पर अच्छे से विचार करे। देश भर में दिहाड़ी मजदूरों, गरीबों को लॉकडाउन की वजह से खाने तक के लाले पड़ने की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यह गरीबों और कमजोरों को बर्बाद कर देगा।

राहुल गाँधी ने एक मजदूर बच्चे का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘लॉकडाउन हमारे गरीबों और कमजोरों को बर्बाद कर देगा। यह हमारे उसे भारत को तगड़ा झटका देगा, जिसे हम प्यार करते हैं। भारत ब्लैक ऐंड वाइट नहीं है। हमारे फैसले बहुत ही सोच-विचार कर लिए जाने चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में एक न्यूज चैनल के क्लिप को शेयर किया है, जिसमें एक मासूम कहता दिख रहा है कि वह 4 दिनों से भूखा है। जब उसके पापा कुछ लाने के लिए बाजार जाते हैं तो पुलिस उन्हें मारती है। मासूम रो-रोकर बता रहा है कि एक महिला उन्हें खाना देने आई तो पुलिस ने उन्हें भी भगा दिया। उसके पापा और चाचा की पिटाई की।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के लॉकडाउन फैसले का खुलकर समर्थन किया है। खास बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार के इस फैसले का खुलकर समर्थन किया है।

Share With

मध्यप्रदेश