Jan 17 2026 / 12:56 PM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 7 उम्मीदवारों की चौथी सूची

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सात उम्मीदवारों की अपनी चौथी और आखिरी सूची जारी कर दी है। भाजपा की आखिरी सूची में भी एकनाथ खडसे, विनोद तावड़े और प्रकाश मेहता का नाम नहीं है। हालांकि पार्टी ने एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे को मक्ताईनगर सीट से टिकट दिया है।

वहीं, काटोल से चरण सिंह ठाकुर, तुमसार से प्रदीप पटोले, नासिक पूर्व से राहुल ढिकाले, बोरिवली से सुनील राणे को टिकट दिया गया है। घाटकोपर पूर्व से पराग शाह विपक्षी पार्टियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। भाजपा ने कोलाबा से राहुल नरवेकर को टिकट दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन दायर करने के लिए शुक्रवार आखिरी दिन है। भाजपा ने 150 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होगा, वहीं 24 अक्टूबर को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Share With

मध्यप्रदेश