Oct 28 2026 / 10:37 AM

इंदौर के कलेक्टर बने आईएएस अधिकारी मनीष सिंह

इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को 2009 बैच के आईएएस प्रमोटी मनीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया। मनीष सिंह इससे पहले इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर का खिताब दिला चुके हैं। नवागत कलेक्टर मनीष सिंह आज ही भोपाल से इंदौर रवाना हो रहे है। मनीष सिंह शनिवार शाम खजराना गणेश मंदिर में गजानन का आशीर्वाद लेकर पद ग्रहण करेंगे।

वहीं, वर्तमान कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर ने इसकी पुष्टि की है। सिंह इसके पहले इंदौर निगमायुक्त भी रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में इंदौर सबसे पहले स्वच्छता में नंबर वन बना था।

बता दें कि इंदौर राज्य के बाकी शहरों के मुकाबले सबसे अधिक कोरोना वायरस की चपेट में है। मध्यप्रदेश के कुल 29 कोविड-19 के संक्रमितों में से लगभग आधे इसी शहर के हैं। इंदौर के बाद जबलपुर संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर है। यहां अभी तक कुल छह कोविड-19 के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य की राजधानी भोपाल है, जहां तीन कोविड-19 के संक्रमित पाए गए हैं।

Share With

मध्यप्रदेश