Oct 28 2026 / 8:20 PM

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर दुख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पूज्य पिता जी के दिवंगत होने की दुखद खबर मिली। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी आदित्य नाथ जी एवं उनके परिजनों के साथ है, मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Share With

मध्यप्रदेश