Oct 28 2026 / 1:49 AM

मुंबई: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

मुंबई। मुंबई के मालाबार हिल्स के हैंगिंग गार्डन्स पास एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां पहुंच गई हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि आग सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से बिल्डिंग के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

Share With

मध्यप्रदेश