Navratri 2023: नवरात्रि में जय भवानी मित्र मंडल द्वारा भव्य गरबो का आयोजन
माता की भक्ति में झूम रहे लोग। भजनों पर जमकर थिरक रहे कदम…

मां आदिशक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि का उत्सव पूरे देश में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं, नवरात्रि के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में तो बड़े ही जोश और उत्साह के साथ गरबा खेला जाता है। पूरे शहर में एक से बढ़कर एक आयोजन किए जा रहे हैं. जिनमें कई सेलिब्रिटी भी शामिल होंगे।
वहीं, इंदौर महानगर के जय भवानी नगर में जय भवानी मित्र मंडल द्वारा नवरात्री उत्सव का भव्य और दिव्य आयोजन होता है। जय भवानी मित्र मंडल के देवी उपासक श्री मनीष उपाध्याय ने बताया कि हमारे क्षेत्र का यह प्रथम गरबा मंडल है, जहां विगत 25 वर्षों से निरंतर गरबों का आयोजन किया जा रहा है। जो की पूर्ण सनातन धर्म की सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार ही आयोजित होता है।

यहां नवरात्रि पर माता के आगमन से लेकर विसर्जन तक कुछ अलग ही माहौल रहता है।

जय भवानी मित्र मंडल के देवी मंदिर परिसर में विराजीत मां जगदम्बा का श्रृंगार दर्शन सभी को मोहित कर रहा है। भक्तों को एकटक अपनी और देखने- निहारने तथा मां जगदंबा के संग मोबाइल सेल्फी लेने के लिए सभी भक्तों को मजबूर कर रहा है।

जय भवानी मित्र मंडल के तत्वाधान में मां आदिशक्ति के सम्मुख बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य के दृश्य ने आयोजन में अद्भुत समा बांध दिया है। उत्सव के दौरान जय भवानी नगर एवं आसपास के क्षेत्र में आस्था हर मन पर हावी रहती है। वहीं सुरीले गुजराती गरबा गीतों व कर्ण प्रिय भजनों के बीच उम्दा गरबा नृत्य करती बालिकाओं के उत्साह से शक्ति की भक्ति का ये संगम देर रात तक अविरल बहने को बाध्य है।
