बीजेपी की नेता और अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट
नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री और भारतीय जनता (बीजेपी) की नेता जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट उत्तर प्रदेश की रामपुर कोर्ट ने किया है। जया प्रदा ने रामपुर से बीजेपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव-2019 में चुनाव लड़ा था।
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान से वह हार गईं थी। जया प्रदा पर लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ था जिस मामले में कोर्ट ने यह कार्रवाई की है। रामपुर कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 20 अप्रैल तय की है। इस तारीख को जया प्रदा को कोर्ट में पेशा होना होगा।
बता दें कि जया प्रदा सिनेमा के उन सितारों में से हैं जिन्हें पर्दे के साथ साथ राजनीति भी खूब भाई। 3 अप्रैल 1962 को आंध्रप्रदेश के एक छोटे से गांव राजमुंदरी में पैदा हुईं जया प्रदा ने राजनीति के उस मुकाम को हासिल किया है जो बहुत कम लोगों को नसीब होता है।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव के कहने पर 1994 में जयाप्रदा ने राजनीति में आने का मन बनाया और तुलुगु देशम पार्टी ज्वाइन कर ली। इसके बाद एनटी रामा राव से संबंध खत्म होने के बाद जयाप्रदा चंद्रबाबू नायडू के साथ आ गईं और 1996 में आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
