Oct 28 2026 / 7:56 PM

कोरोना वायरस: देश में संक्रमित की संख्या 7447 तक पहुंची, 24 घंटे में हुई 40 मौतें

नई दिल्ली। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लॉकडाउन और रोकथाम के दूसरे उपाय बेहद मायने रखते हैं। यदि सरकार ने कोई उपाय नहीं किए होते तो इस समय देश में कोरोना संक्रमण के लगभग दो लाख मामले होते।

आज शाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देशभर में कोरोना वायरस को लेकर जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के अंदर देशभर में 40 लोगों की मौतें हुई हैं जिससे अब तक मृतकों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है लेकिन इस बीच देश के लिए एक बड़ा सुखद समाचार भी है क्योंकि अब तक देश भर में 642 कोरोनावायरस के मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने-अपने घरों को जा चुके हैं।

देशभर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित की संख्या 7447 तक जा पहुंची है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देशभर के 586 अस्पतालों में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज जारी है। कल 15 हजार 554 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। प्रमुख सचिव अग्रवाल ने यह भी बताया कि अब तक देश भर में एक लाख से ज्यादा आइसोलेशन बेड तैयार किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार ने समय रहते कदम उठाया है जिस कारण इसे आगे बढ़ने से रोकने में काफी मदद मिली है। इस दौरान देश में लॉक डाउन बेहद जरूरी है केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि वे अपने-अपने राज्यों में कोरोना की जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों सहित इस काम में लगे सभी कर्मचारियों को प्राथमिकता के तहत सुरक्षा प्रदान करें।

Share With

मध्यप्रदेश