Apr 18 2026 / 8:15 PM

असम: ऑयल इंडिया के गैस कुएं में लगी आग

तिनसुकिया। असम के तिनसुकिया जिले में बघजान स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस के कुएं में आग लगने की खबर है। घटनास्थल पर नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम पहुंच गई है। आग बुझाने का काम जारी है। पिछले कई दिनों से इस कुएं से गैस बाहर निकल रही थी। मंगलवार को अचानक इसमें आग लग गई। आग के लपटें दो किलोमीटर दूर से भी देखी जा सकती हैं।

एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने के काम में जुटी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है। घटना आज यानि मंगलवार दोपहर की है। हालांकि इस घटना में अब तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। गैस कुएं में इतनी भीषण आग लगी है कि उसमें से उठने वाले काले धुएं दो किलोमीटर दूर तक दिख रही हैं।

ऑयल इंडिया ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, कुएं से गैस बेतहाशा बाहर आने की वजह से आग और ज्यादा भड़क रही है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां पर पिछले 14 दिनों से गैस का रिसाव हो रहा था।

बताया जा रहा है कि तिनसुकिया जिले के इंडियन आयल के तेल कुंए में बीते 27 मई से जारी गैस व तेल रिसाव को बंद करने की कोशिश के दौरान अचानक भयावह आ लग गई है। इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है।

Share With

मध्यप्रदेश