Oct 28 2026 / 4:58 PM

पंचायत चुनाव: सीएम भूपेश बघेल ने परिवार सहित किया मतदान

रायपुर। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीएम बघेल ने परिवार सहित पाटन ब्लॉक के कुरूदडीह ग्राम में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ ही पुत्रियों स्मिता बघेल, दिव्या बघेल तथा दीप्ति बघेल तथा पुत्र चैतन्य बघेल ने भी मतदान किया।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये युवाओं का चुनाव है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए ये बहुत जरुरी है। सीएम ने दावा किया है कि नगरीय निकाय की तरह पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

Share With

मध्यप्रदेश