Apr 18 2026 / 2:52 PM

पंडित विष्णु शर्मा सुभाष मंडल में मंत्री मनोनित हुए।

पूर्व विधायक मा. सुदर्शन गुप्ताजी, पार्षद एमआईसी सदस्य श्री निरंजन सिंह चौहानजी के निर्देशानुसार एवं पार्षद दीदी संध्या यादवजी, श्री जयदीप जैनजी, पार्षद श्री महेश चौधरी जी की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष श्री कपील शर्माजी द्वारा श्री विष्णु शर्मा को इंदौर महानगर विधानसभा क्र.1 के सुभाष मंडल में मंडल मंत्री बनाया गया। भाजपा युवा नेता श्री शुभम गुप्ता, मुकेश खाटवा, विजय यादव, मनोज वर्मा, नितेश सोनी, अरूण जाट आदि भाजपा नेतृत्व द्वारा शुभकामनाएं दी गई। उक्त सूचना देते हुए विधानसभा 1 मिडिया प्रभारी सुमित शुक्ला ने बताया की श्री विष्णु शर्मा द्वारा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने का संकल्प लिया ।

Share With

मध्यप्रदेश