निर्भया के दोषी पवन गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई क्युरेटिव याचिका
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप के दोषी पवन गुप्ता ने फांसी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में नई क्युरेटिव याचिका दाखिल की है। पवन ने क्युरेटिव याचिका में 20 मार्च को होने वाली फांसी रोकने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट पवन की एक क्युरेटिव याचिका पहले ही खारिज कर चुका है और अब यह उसकी दूसरी क्यूरेटिव याचिका है। पिछले 16 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मुकेश की याचिका को खारिज कर दी थी।
आज ही दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप के दोषी मुकेश की फांसी की सजा रद्द किए जाने की मांग से जुड़ी उसकी याचिका को खारिज कर दिया। मुकेश ने याचिका दायर कर कहा था कि वो घटना वाले दिन दिल्ली में नहीं था। इस मामले में चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं और ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी पर लटकाने के लिए डेथ वारंट जारी किया है।
