Oct 28 2026 / 5:51 PM

पीएम मोदी आज देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 63वीं बार मन की बात करेंगे। इस बार पीएम का यह इस साल का तीसरा संबोधन होगा, जो इस बार दुनिया भर में फैली महामारी कोविड- 19 पर केंद्रित होगा। हर बार की तरह इस बार भी यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आकाशवाणी, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा।

कोरोना वायरस की महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रेडियो कार्यक्रम पर सबकी नजरें हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए इस महामारी के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन और किसानों को हो रही समस्याओं के निराकरण को लेकर बात कर सकते हैं।

ऑल इंडिया रेडियो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को दिन में 11 बजे से किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को किया जाता है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में रेडियो की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि इस समय सकारात्मकता को बढ़ावा देने की जरूरत है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने की मुहिम में देशवासियों से सहयोग देने की अपील भी की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों से पीएम-केयर्स फंड में अंशदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा है कि इसका उपयोग आगे भी इस तरह की किसी भी आपदा की स्थिति में किया जा सकता है।

Share With

मध्यप्रदेश