नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘भगवान महावीर का सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या पर आधारित उनका जीवन हर किसी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा’।
सभी देशवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या पर आधारित उनका जीवन हर किसी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2020
