राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- देश में आने वाली है आर्थिक सुनामी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से सवाल पूछने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा, कि जैसे अंडमान निकोबार में सुनामी से पहले पानी नीचे चला गया था, वैसे ही अभी सबकुछ नीचे गया है। बड़ी सुनामी आने वाली है।
राहुल ने आज संसद के बाहर कहा कि सरकार को कुछ पता नहीं है कि क्या होने वाला है। उन्होंने कहा, न सिर्फ कोरोना वायरस बल्कि आर्थिक हालत खराब होने वाली है। अगले छह महीनों में अकल्पनीय परेशानी लोगों को होने वाली है। मैं पहले से कह रहा हूं कि आर्थिक सुनामी आने वाली है।
राहुल ने कहा कि ‘सिर्फ कोरोना वायरस ही नहीं बल्कि आर्थिक मुद्दे पर भी हमें तैयार रहना होगा। मैं सरकार से रोज कह रहा हूं कि तैयारी करिये लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। रोज उल्टी सीधी बात करते हैं। मैं दुखी हूं। ऐसा झटका आने वाला है, जिससे करोड़ों लोगों को परेशानी होगी। मोदी की रेटिंग का कोई मतलब नहीं है। मैं पीएम मोदी से कहना चाहूंगा कि रेत से अपनी हाथ खींच लें और काम करें।’
