Oct 28 2026 / 9:51 AM

रेलवे ने रद्द किए 30 जून तक के सभी टिकट

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने एक नया अपडेट जारी किया है। यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए रेलवे ने 30 जून 2020 या उससे पहले यात्रा करने के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द कर दिया है। 30 जून 2020 तक बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड कर दिया गया है।

खबर के मुताबिक भारतीय रेलवे ने 30 जून 2020 तक के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को कैंसिल कर दिया है। जबकि सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें अपने समयानुसार चलेंगी। रद्द किए गए टिकटों का रीफंड भी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि रेलवे ने इससे पहले 17 मई तक ट्रेनों के टिकट कैंसिल किए थे। अब 30 जून तक सभी टिकट कैंसिल करने का रेलवे ने ऐलान किया है। रेलवे ने कहा था कि जल्द ही राजधानी और शताब्दी ट्रेनें शुरू की जाएंगी। ये ट्रेनें 22 मई से चलेंगी और इनमें आगामी 15 मई से बुकिंग शुरू होगी। इनमें आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग होगी। फिलहाल ट्रेनों में RAC टिकट नहीं मिलेगी लेकिन वेटिंग टिकट मिलेगी।

बता दें कि 12 मई से भारतीय रेलवे ने पंद्रह स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो कि राजधानी दिल्ली से देश के अन्य पंद्रह शहरों को जोड़ेंगी। ये ट्रेनें जोड़ी के हिसाब से चलेगी, यानी दिल्ली से जाकर वापसी की व्यवस्था भी होगी। पिछले तीन दिनों में इन ट्रेनों में हजारों लोग सफर कर चुके हैं।

Share With

मध्यप्रदेश