Jul 28 2026 / 4:57 PM

शिवराज सिंह ने चौथी बार ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान पर विराम लगाते हुए सोमवार रात 9 बजे बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें शपथ ‌दिलवाई। इस दौरान कोरोना के चलते लॉकडाउन होने के कारण उनके साथ किसी अन्य मंत्री ने शपथ नहीं ली है। एक सादे समारोह के दौरान अकेले ही शिवराज सिंह ने शपथ ली।

गौरतलब है कि शिवराज प्रदेश के 32वें और सीएम पद पर चार बार काबिज होने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले ही अभिभाषण में शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य में पूरी तैयारी की जा रही है ओर इस पर हम सभी मिलकर जीत दर्ज करेंगे।

Share With

मध्यप्रदेश