Oct 28 2026 / 8:15 PM

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शनिवार शाम बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जॉइंट नाका पार्टी को निशाना बनाया। इसमें तीन जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में इलाके में घेरा बंदकर तलाशी अभियान चलाया हुआ है। 
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सोपोर के नूरबाग इलाके में अहद बब क्रॉसिंग के पास आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की ज्वाइंट नाका पार्टी पर फायरिंग की गई।

इस दौरान आतंकियों ने वहां खड़ी एक सीआरपीएफ की गाड़ी को निशाना बनाया। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए जिनमें एक ड्राइवर भी शामिल है। इन्हे तुरंत पास के एसडीएच सोपोर ले जाया गया जहां तीनों जवानो को मृत घोषित कर दिया गया। 

इस घटना की पुष्टि करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि हमले में तीन सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए हैं। बता दें कि हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। 

गौरतलब है लॉकडाउन और कोरोना वायरस के बीच पाकिस्तान की ये हरकत पहली बार नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के नेवा में सुरक्षा बलों पर हमला किया था और सीआरपीए और पुलिस के संयुक्त कैंप को निशाना बनाया था। शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के उस जवान के पैर में गोली लगी थी।

Share With

मध्यप्रदेश