Oct 28 2026 / 11:47 AM

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए महिंदा राजपक्षे हैराबाद हाउस पहुंचे। इससे पहले श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर से मुलाकात की। शनिवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इसके बाद के प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के मुताबिक महिंदा भारत के वाराणसी, बौधगया, सारनाथ और तिरूपति जैसी कई धार्मिक स्थलों पर भी जाएंगे। उनकी मुलाकात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ होगी जिनसे वे कुछ खास मुद्दों पर बातें करेंगे। पीएम मोदी के बुलावे पर महिंदा राजपक्षे भारत आए हैं। गौरतलब है कि राजपक्षे की सरकार के दक्षिणी तमिल के मंत्री दोग्लास देवांदा और केंद्रीय चाय बागान जिले से अर्मुगम थोंडमान भी 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले हैं।

राजपक्षे ने बताया कि नवंबर में नई दिल्ली की यात्रा के समय पीएम मोदी ने उनके भाई गोतबाया को 450 मिलियन के कर्ज देने की बात कही थी अब वे इस मामले पर मोदी से अंतिम रूप की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की होने वाली बैठक में विषेश तौर पर समुद्री सुरक्षा सहयोग पर वार्ता होगी। राजपक्षे के अनुसार इस क्षेत्र को काफी बढ़ावा दिया जाएगा।

Share With

मध्यप्रदेश