Oct 28 2026 / 5:52 PM

कोरोना के खिलाफ जंग के लिए टाटा ने दिये 500 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। देश के प्रमुख उद्योग घराने टाटा ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 500 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि इसके लिए इमर्जेंसी रिसोर्स की जल्द से जल्द आपूर्ति होनी चाहिए। टाटा ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल चिकित्साकर्मियों और सहायक कर्मियों, पीड़तिों, इलाज के उपकरण और जांच किट खरीदने, पीड़तिों के लिए अस्पताल बनाने तथा चिकित्सा कर्मियों के प्रशिक्षण और जन जागरुकता के लिए किया जाएगा।

कोरोना को कंट्रोल करने के लिए देश के सभी अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल कर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं। वे अपने जीवन और परिवार की परवाह छोड़कर इस मुहिम में जुटे हुए हैं। इंफेक्शन का डर इतना है कि वे घर तक नहीं जा रहे हैं। ऐसे में उनको दो वक्त का खाना भी ठीक से नसीब नहीं हो रहा है। इन हालात में टाटा ग्रुप के ताज होटेल ने मुंबई में मेडिकल कर्मियों, मरीजों के लिए खाने का प्रबंध किया है।

इससे पहले मेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़ का ऐलान किया था। महिन्द्रा ग्रुप के आनंद महिन्द्रा ने कहा कि वह एक महीने की पूरी सैलरी देंगे। पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वह पांच करोड़ देंगे।

Share With

मध्यप्रदेश