मध्य प्रदेश: इंदौर में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत
इंदौर। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण मरीजों की 350 के ऊपर पहुंच गई है। अकेले इंदौर में अब तक कोरोना के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इसमें एक शहर के डॉक्टर की मौत हुई है। इसके अलावा एक और व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ मौत का आंकड़ा 23 हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया ने बताया कि डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पाए गए थे और उनका उपचार पहले गोकुलदास में उसके बाद सीएचएल में चल रहा था। इसके बाद उन्हें अरविंदों में शिफ्ट किया था, लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई।
डॉक्टर शत्रुघ्न इंदौर की मौत के बाद इंदौर में मरने वालों का आंकड़ा 23 हो गया है। डॉक्टर शत्रुघ्न इंदौर के रुपराम नगर में रहते थे ओर अपना प्राइवेट क्लिनिक चलाते थे। मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के करीब 381 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।
