Jun 04 2026 / 6:14 PM

यूपी: मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आवास सहित प्रदेश के 50 अलग-अलग स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाइयों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान छपिया से राजू बाबू और मुकेश के रूप में की है।

दरअसल, बता दें कि बीते शुक्रवार को यूपी डायल 112 पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर लखनऊ में सीएम आवास सहित 50 जगहों को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी थी। प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएम आवास, 5 कालीदास मार्ग सहित राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

इसके साथ ही बम निरोधी दस्ते व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच रविवार को गोंडा पुलिस को धमकी के देने के आरोप में छपिया निवासी राजू बाबू और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले पिछले महीने कामरान नाम के एक शख्स ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को फोन किया था और सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उड़ाने की धमकी दी थी। मामला अपराध का था तो मुंबई में रहने वाले इस शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने उठा लिया।

25 वर्षीय आरोपी कामरान अब उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ के कब्जे में है। पूछताछ में कामरान ने बताया कि उसे योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के बदले एक करोड़ रुपये देने का वादा किया गया था।

Share With

मध्यप्रदेश