Oct 28 2026 / 6:58 AM

यूपी: अब शॉपिंग मॉल में बिक सकेगी शराब

लखनऊ। योगी सरकार ने शराब को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब उत्तर प्रदेश के शॉपिंग मॉल्स में विदेशी शराब, बीयर, वाइन की फुटकर बिक्री होगी। आबकारी विभाग ने करीब 3 महीने पहले शॉपिंग मॉल्स में शराब की बिक्री का प्रस्ताव शासन को भेजा था। योगी कैबिनेट ने शनिवार को मंजूरी दी है कि अब से यूपी के मॉल्स में महंगी विदेशी शराब, बियर, वाइन बिक सकेंगी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश ने शराब पर कोरोना टैक्स लगाया था, जिससे राज्य में शराब की कीमतें बढ़ गई हैं। इससे सरकार को करीब 2350 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व आने का अनुमान लगाया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण चल रहे लॉकडाउन से बिगड़ी वित्तीय स्थिति पर नियंत्रण के लिए सरकार देसी-विदेशी शराब पर अतिरिक्त कर लगा दिया है।

इस नये टैक्स से सरकार को इस कोरोना काल में राज्य की जरूरतों को पूरा करने में थोड़ी बहुत मदद मिल जाएगी। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार का लक्ष्य करों के माध्यम से करीब 1.66 लाख करोड़ रुपये राजस्व एकत्र करने का है। इसमें 36 हजार करोड़ रुपये आबकारी से मिलने वाले राजस्व निर्धारित है। नया कर लगने से आबकारी से मिलने वाले करों का लक्ष्य बढ़ जाएगा।

Share With

मध्यप्रदेश