“शत प्रतिशत मतदान हो” इसी उद्देश्य को लेकर प्रतिष्ठानों पर खरीदी में दी जावेगी छूट
13 मई को होने वाले मतदान मे अपना वोट दें ओर प्रतिष्ठानों पर छूट पावें

देवास। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान मे व्यापारी एवं व्यवसायकों द्वारा भी इस जागरूकता अभियान मे भाग लेकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने एवं शत प्रतिशत मतदान हो को लेकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किये जाने हेतु शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, संचालको द्वारा अपने प्रतिष्ठानों पर 13 मई को होने वाले मतदान के पश्चात मतदाताओं द्वारा अपनी अंगुली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर प्रतिष्ठानों से ली जाने वाली सामाग्रियों पर छूट दी जावेगी। जिसमे इन प्रतिष्ठानों मधुर स्वीट्स पर 5 प्रतिशत, मिल्क कार्नर पर 5 प्रतिशत, मदर डेयरी व मुकेश स्वीट्स पर 10 प्रतिशत, अपना स्वीट्स पर 10 प्रतिशत, सिद्धिविनायक रेस्टोरेंट भोपाल रोड पर 10 प्रतिशत, सिद्धिविनायक रेस्टोरेंट मक्सी रोड 10 प्रतिशत की छूट दी जावेगी। इसी प्रकार होटल अविरथ मे ठहरने पर 25 प्रतिशत तथा माताजी टेकरी पर जाने व आने हेतु बने रोप—वे पर 25 प्रतशत की छूट प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शत प्रतिशत मतदान हो इसी उद्देश्य को लेकर छूट दी जावेगी।
